भाजपा का होली मिलन आज शाम मेला में, तैयारी बैठक हुई

ग्वालियर: मेला ग्राउंड के पीछे संस्कृति गार्डन में भाजपा की जिले की बैठक आयोजित की गई जिसमें आज रविवार शाम मेला परिसर में होने वाले होली मिलन समारोह की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी पदाधिकारी से ज्यादा से ज्यादा कार्यकतार्ओं को होली मिलन समारोह में जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज शाम होने वाले होली मिलन समारोह के लिए जिस कार्यकतार्ओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है.

वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएं जिससे कि होली मिलन समारोह को सफल बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि के संयोजक रामेश्वर भदोरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकार आ रहे हैं जो फागुन उत्सव के गीत,संगीत एवं नृत्य का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा विधानसभा के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Next Post

युवक की मौत का मामला हत्या और दुर्घटना के बीच उलझा

Sun Mar 16 , 2025
चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कटनी: माधव नगर थाना क्षेत्र के कटाएघाट में एक युवक की मौत का मामला हत्या और दुर्घटना के बीच उलझ गया है। 15 मार्च को कटनी नदी के पास खरहनी फाटक निवासी विक्की निषाद का शव मिला था।पुलिस का कहना है कि विक्की अपने दोस्तों […]

You May Like