मंडला: मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज फगवानी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। विशेष बच्चों के लिए संचालित इस केंद्र में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह भी पूरी तरह विशेष और भावनात्मक रहा। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
फैशन ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों से जुड़े विविध वेश धारण कर सभी को प्रभावित किया। मिष्टी पटेल ने देवी सरस्वती का रूप धारण किया, वहीं मुस्कान फगवानी अधिवक्ता के रूप में नजर आईं। तृषिका बर्मन एवं अमायरा भारत माता बनीं, जबकि अनय यादव गणेश जी के रूप में दिखाई दिए। समर्थक आर्मो, पियूष, अथर्व, आज़ाद, आरुष मिश्रा, धीर एवं अथर्व धुव्रे ने भारतीय सेना के जवान का वेश धारण किया।
इसी क्रम में वेद अग्रवाल डॉ. भीमराव अंबेडकर, अनाया अवस्थी राधा, प्रज्ञान हज़ारिका व आरुष खोबरागड़े कृष्ण, दीक्षा सीता, ऋषभ विश्वकर्मा राम, मयंक किसान, शुभांशु शिक्षक, ओबैद शेख, इकरा मदर टेरेसा, भव्या रानी लक्ष्मीबाई, शौर्य साहू महात्मा गांधी, वंशिका राजकुमारी, रयान तोता, मोहम्मद अली भगत सिंह, अनस सुभाष चंद्र बोस, अद्वित पत्रकार, योनित व मृत्युंजय डॉक्टर, संस्कार महात्मा गांधी, शौर्य श्रेयांश चाचा नेहरू, प्रिंसी राजस्थानी वेश, अयांश धुव्रे पुलिस, मौलिक श्रवण कुमार, हमजा राजकुमार, हर्षित गुलाब चंदवानी अभिनेता अक्षय खन्ना, शेरिष पोस्टमैन, कार्तिक चढ़ार बाल गंगाधर तिलक, रेयांश सिरशाम स्वामी विवेकानंद एवं रेयांश राठौर भगत सिंह के रूप में नजर आए। लैविश ने जल संरक्षण का संदेश दिया, वहीं सुहाना ने आकर्षक इंद्रधनुष का रूप धारण किया। विराट ने “इतनी शक्ति हमें देना दाता” गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
उल्लेखनीय है कि मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ 5 फरवरी 2023 को किया गया था। पूर्णतः निःशुल्क यह केंद्र विशेष बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जा रहा है। यहां चलने, बोलने, सुनने सहित मानसिक व शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन की सुविधाएं महानगरों की तर्ज पर उपलब्ध हैं। मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज फगवानी ने बताया कि मंडला में विशेष बच्चों के लिए ऐसे केंद्र की आवश्यकता को महसूस करते हुए इसकी शुरुआत की गई थी, जिससे बच्चों को निरंतर लाभ मिल रहा है। समारोह में सोसाइटी के सचिव डॉ. अंकित पटेल, डॉ. राशि पटेल, मंजू फगवानी, सुधीर उपाध्याय सहित संस्था का स्टाफ, बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
