जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम भर्दा खेरमाई के पास अपने भाई का बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम पड़रिया निवासी अनिकेत उर्फ अंकित कोरी (24) को रात सूचना मिली थी कि भर्दा खेरमाई के पास उसकी बुआ के लड़के शनि कोल पर करन कोल और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया है। अंकित अपने भाई को बचाने और मामला शांत कराने वहां पहुंचा था।
अंकित जैसे ही मौके पर पहुंचा, आरोपी करन कोल और उसका साथी पुरानी दुश्मनी को लेकर उस पर भड़क गए। अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान करन के साथी ने अंकित के सिर और पीठ पर डंडों से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
Next Post
राशिफल-पंचांग: 06 जुलाई 2026
Mon Jul 6 , 2026
आज का भविष्य- सोमवार 06 जुलाई 2026 आज जन्म लिये बालक का फल- आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से अच्छा सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा सुशील तथा मिलनसार होगा. मन भावुक तथा कोमल होगा. कम बोलेगा, तथा जोभी बात बोलेगा, वह बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी. पिता का भक्त होगा. ————————————————- पंचांग 06 […]

You May Like
-
11 months ago
बिहार को पलायन नहीं -पुनर्निर्माण चाहिए : कांग्रेस
-
3 months ago
चोरी के बाद 40 लाख के माल का कर लिया था बंटवारा
-
3 months ago
ईरान ने अमेरिका की सभी मांगें मानी: ट्रम्प