
ग्वालियर। फडनीश की गोठ, चावड़ी बाजार स्थित शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर का द्वितीय वार्षिक आयोजन 15 नवंबर से होगा।
मंदिर की चरण सेविका कृष्णा सोनी ने बताया कि 15 नवंबर की शाम को 8 बजे से श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा एवं पुष्प वर्षा, इत्रवर्ष की जाएगी तो वही 56 भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर भजन गायक श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगे। भजन गायकों में सुरेंद्र झा ललितपुर, श्रीकृष्ण भट्ट जयपुर, ऋतिक मांझी व समृद्धि गुप्ता ग्वालियर से उपस्थित रहेंगे। 16 नवंबर की शाम को 4 बजे से भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विजय बंसल, मयंक जैन, हरिशंकर सोनी, अंश सोनी, गुड़िया सोनी, राजेश सोनी, विशाल गुप्ता, कपिल गुप्ता, रानी सिंघल, अर्चना अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, संजय सितोले, जितेंद्र गुप्ता, दीप झांसले, जतिन गुप्ता आदि ने श्याम प्रेमियों से उपस्थित होने के लिए आग्रह किया हैं।
