ग्वालियर: ग्वालियर में अनाधिकृत रूप से चल रही 6 क्लीनिकों को सीएमएचओ की टीम ने सील कर दिया। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि लश्कर एवं बहोड़ापुर में अनाधिकृत रूप से चल रहे क्लीनिकों की जांच हेतु 2 सदस्यी टीम को भेजा गया। जिसमें डॉ. उमेश मौर्य एवं पुरेन्द्र सिंह राजपूत शाखा प्रभारी शामिल थे। जिन्होंने 17 जुलाई एवं 18 जुलाई को लश्कर एवं बहोड़ापुर क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रही 6 क्लीनिकों को सील कर दिया।
इनको किया सील
डॉ. हनीफ खान बीएचएमएस ग्राम शंकरपुर एलोपैथिक इलाज करते मिले सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं था।डॉ. राहुल सेंगर बीएससी नर्सिंग किशन बाग बहोड़ापुर खोज, एलोपैथिक इलाज करते मिले।संतोष सिंह राना बीए पास शंकरपुर दांतों का इलाज करते हैं।डॉ. कान्ति पंथ बीईएमएस एलोपैथिक इलाज करते हैं।
टीके विश्वास आरएमपी सिकन्दर कम्पू एलोपैथिक में इलाज कर रहे थे, सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं था।बृज किशोर प्रजापति बीएचएमएस सिकन्दर कम्पू एलोपैथिक एवं हेम्योपैथी में इलाज कर रहे थे।
