पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 12 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 67.54 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

अमेरिका के सीडीसी वैक्सीन सलाहकार पैनल के लिए आठ नये सदस्यों की नियुक्ति

Thu Jun 12 , 2025
न्यूयॉर्क, 12 जून (वार्ता) अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाहकार समिति के लगभग आधे सदस्यों को हटाकर उनकी जगह आठ नये डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को नियुक्ति की है। इनमें दो ऐसे विशेषज्ञ भी शामिल हैं जो पूर्व राष्ट्रपति जो […]

You May Like