मूलभूत सुविधाओं का अभाव, नाराज व्यापारियों ने मंडी की बंद

जबलपुर: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज गोहलपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को मंडी बंद रखकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से मंडी में टीन शेड, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने बताया कि टीन शेड नहीं होने से उन्हें तेज धूप और बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे कारोबार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में मंडी परिसर में कीचड़ भर जाता है, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं नियमित सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है।क्षेत्रीय पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से मंडी के जीर्णोद्धार की योजना लंबित है।

योजना के तहत टीन शेड, चबूतरे और फर्शीकरण का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर और नगर निगम आयुक्त इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। व्यापारियों और पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मंडी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकाल के लिए मंडी बंद कर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Next Post

रेजिडेंट डॉक्टरों से मारपीट, डीन कार्यालय के समक्ष धरना

Tue Aug 4 , 2026
जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात ऑन ड्यूटी रेजिडेंट डॉक्टरों और एक निजी कॉलेज के छात्रों के बीच हुए विवाद व मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों ने आक्रोशित होकर धरना दे दिया। रात में हुई घटना के विरोध में मंगलवार को डीन कार्यालय के समक्ष बड़ी […]

You May Like