
देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैशाली एवेन्यू में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। 3 दिन से लापता रही युवती का शव उसके किराए के मकान से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में तेजी शुरू कर दी है।
मौके से जुटाई गई साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जानकारी सामने आई है कि युवती और आरोपी युवक के बीच विवाद चल रहा था, जो इस गंभीर घटना का मुख्य कारण बन सकता है।
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इलाके में इस घटना को लेकर लोग हैरान और सदमे में हैं।
