निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास 2.0 के प्रस्तावित जगह का किया निरीक्षण

इंदौर: बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शहर में 8 हजार से ज्यादा विभिन्न श्रेणियों में मकानों का निर्माण किया जाएगा. योजना के संबंध में आवंटित जगह पर संभावित निर्माण और अन्य व्यवस्था की जानकारी ली.आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्रस्तावित आवासीय योजनाओं के स्थलों का दौरा किया.

आयुक्त ने शहर में आवंटित विभिन्न स्थानों सनावदिया, बढ़ियाकीमा एवं उमरी खेड़ा गांव की जमीन देखी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थलों पर आवास निर्माण हेतु 5 डीपीआर मध्यप्रदेश शासन को भेजी गई हैं.

उक्त प्रस्तावों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु वन बीएचके की 6048, दो बीएचके की 1368 एवं 3 बीएचके के 720 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है. इनमें से ताप्ती परिसर ट्रेजर फैंटेसी एवं बढ़िया कीमा गांव की दो डीपीआर को केंद्र शासन से स्वीकृति मिल चुकी है. उक्त दोनों योजनाओं में निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अर्थ जैन, ईई मितेश सिंगौड, विभागीय यंत्री अभिनव, संबंधित कंसल्टेंट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

Thu May 7 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24-परगना के मध्यमग्राम के पास बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी , जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सड़क मार्ग […]

You May Like