नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगो का परीक्षण

रीवा:भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत दूसरे दिन जनमानस के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नेत्र शिविर आयोजित किया गया. साथ ही स्वास्थ्य पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पितामह सदन स्वागत भवन के महाराजा रघुराज सभागार में आयोजित किया गया. इस संबंध में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ब्लड प्रेशर शुगर की जांच की गई.

नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई. शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों के चयन किया गया और इन्हें चश्मा भी निशुल्क दिया जाएगा. शिविर में रोगियों को दवाइयां एवं उचित सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई. शिविर को सफल बनाने में डॉ आदित्य तिवारी, डॉ अजीत सिंह, डॉ राघवेंद्र सिंह ने अपना भरपूर सहयोग रहा.

विंध्य टेलीलिंक प्राइवेट लिमिटेड की लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट कीर्ति महाजन, ममता जी सचिव, अंजू जी कोषाध्यक्ष, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद सिंह ने शिविर में आए लोगों को फल, मिष्ठान का वितरण किया.

साथ ही विंध्य क्षेत्र के मशहूर नृत्यक झब्बार शाह की 22वीं पुण्यतिथि भी शिविर के समापन पर मनाई गई. कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रीवा के वाइस चेयरमैन ए के खान, सचिव राजेंद्र पाण्डेय, डॉ एस के श्रीवास्तव बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ अजीत सिंह उपस्थित रहे.

Next Post

पार्टी के आंतरिक कलह के बीच सोनिया और राहुल गांधी पहुँचे वायनाड

Fri Sep 19 , 2025
वायनाड, 19 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी में आंतरिक कलह के कारण उत्पन्न संकट के बीच दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वायनाड पहुंचे। कांग्रेस नेता सुबह करीब दस बजे एक चार्टर्ड विमान से मलप्पुरम जिले […]

You May Like