​MP में पहली बार: दो अत्याधुनिक टीबीएम मशीनों से हो रहा भोपाल मेट्रो की सुरंग का निर्माण

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल के लिए सुरंग की खुदाई का कार्य चल रहा है. यह कार्य मार्च में शुरू हुआ था. जो भोपाल रेलवे स्टेशन से टनल बोरिंग मशीन के माध्यम से प्रारंभ किया गया है. वर्तमान में टनल बोरिंग मशीन-1 (दुर्गावती) द्वारा लगभग 7 मीटर अस्थायी सुरंग और कुछ स्थायी सुरंग निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि दूसरी टीबीएम मशीन को शीघ्र ही पूर्ण संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है.

टनल बोरिंग मशीन 24 नीचे तक पहुंची

इस अत्याधुनिक निर्माण प्रक्रिया के तहत टीबीएम को भूतल से लगभग 24 मीटर (करीब 75 फीट) जमीन के नीचे उतारा गया है. इस गहराई पर सुरंग बनाए जाने से जमीन पर न्यूनतम कंपन होता है. निर्माण कार्य के दौरान उन्नत तकनीकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है. मेेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य भूगोलिक स्थिति को देखते हुए, निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं तकनीकी प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किए जा रहे हैं.

प्रदेश में पहली बार दो टनल बोरिंग मशीनों से कार्य

प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की दो टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है. यह सुरंग ऐशबाग से सिंधी कॉलोनी के बीच बनाई जा रही है, जो भोपाल रेलवे स्टेशन एवं नादरा बस स्टैंड को भी जोड़ेगी. टीबीएम तकनीक को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह घनी आबादी वाले एवं संवेदनशील शहरी क्षेत्र के नीचे आसानी से कार्य कर सके.

Next Post

भोपाल में 2-3 मई को लगेगा पारिवारिक सिंधी मेला, नारी शक्ति व पर्यावरण रहेगा केंद्र में

Sun Apr 19 , 2026
भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में 2 एवं 3 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर कबीर की कुटिया में विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें संरक्षक व विधायक भगवानदास सबनानी सहित समाज के कई गणमान्य लोग और महिलाएं शामिल […]

You May Like