नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत ने दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड 83 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 84 पदकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया।
25 अप्रैल से इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप में जापान, मंगोलिया, नेपाल, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान और अन्य सहित 21 से अधिक देशों ने भाग लिया। भारत ने अभूतपूर्व 83 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष स्थान, जबकि जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मंगोलिया, ओमान और नेपाल शीर्ष पांच में रहे। उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, कजाकिस्तान और भूटान जैसे देशों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
दूसरी योगासन खेल चैंपियनशिप की पदक तालिका इस प्रकार है:-
भारत – 83 स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य
जापान – तीन स्वर्ण, तीन रजत, चार कांस्य
मंगोलिया – एक स्वर्ण, 11 रजत, छह कांस्य
ओमान – एक स्वर्ण, तीन रजत, सात कांस्य
नेपाल – 27 रजत, 12 कांस्य
आज यहां आयोजित चैंपियनशिप का समापन भव्य समापन समारोह कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के साथ-साथ एशियाई और विश्व योगासन महासंघों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर एशियाई योगासन के अध्यक्ष डॉ. संजय मालपानी ने कहा कि योगासन न केवल शरीर को मजबूत बनाता है। इस तरह के आयोजन इस महत्वपूर्ण संदेश को दूर-दूर तक फैलाते हैं।
योगासन भारत के अध्यक्ष श्री उदित शेठ ने कहा कि मुझे योगासन में अपनी भारतीय राष्ट्रीय टीम की शानदार प्रतिस्पर्धा पर गर्व है। भारतीय टीम ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया।”
