मंदिर परिसर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक ने दी पांच लाख की स्वीकृति

सीहोर. श्यामपुर के माली मोहल्ला स्थित जयबाबा देवधर्मी मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक सुदेश राय ने पांच लाख रुपए स्वीकृत किए हैं. धार्मिक आयोजनों और अतिथि श्रद्धालुुओं के ठहराव के लिए विधायक सुदेश राय की निधि से मिलने वाली इस राशि से सुविधा युक्त सुसर्जित कक्ष का निर्माण मंदिर समिति के द्वारा किया जाएगा.

निर्माण कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में श्यामपुर पहुंचे विधायक सुदेश राय के समक्ष जयबाबा देवधर्मी मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा कक्ष निर्माण के लिए धन राशि प्रदान करने की मांग और कक्ष निर्माण एवं उद्देश्य को लेकर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था जिस के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों की विशेष अनुशंसा पर विधायक सुदेश राय ने कक्ष निर्माण के लिए अपनी विशेष निधि से पांच लाख रुपए स्वीकृत किए है. विधायक सुदेश राय ने कक्ष निर्माण के लिए मंदिर समिति एवं माली मोहल्ला क्षेत्र वासियों ग्रामवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है.

 

Next Post

मंत्री विजयवर्गीय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का किया अभिनंदन

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर: नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय वायुसेना के गौरव, ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद भी किया। मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर […]

You May Like