
सतना। तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम खारा पोस्ट बडा इटमा के आवेदक वृन्दावन मिश्रा द्वारा जनसुनवाई में शिकायत की गई है कि हल्का खारा में प्रतिवेदित शासकीय आराजी नम्बर 390 के अंशभाग पर प्राचार्य राजू साकेत द्वारा अवैध मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। अपर कलेक्टर मैहर शैलेन्द्र सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडा इटमा न्यू रामनगर के प्राचार्य राजू साकेत को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाकर अपनी रिपोर्ट 3 दिवस में कार्यालय में समक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
