पानी टंकी के स्टेण्ड टुटने की जांच दल करेगा 

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक 14 मे लोहे के स्टेण्ड पर रखी पानी की टंकी स्टेण्ड टुटने के कारण गिरने व एक बालक की मृत्यु होने संबंधी प्रकरण सामने आने पर जांच हेतु दल का गठन किया गया है। जांच दल में दल प्रभारी तहसीलदार कैलाश कनौजे, राजस्व निरीक्षण नामली श्रीमती ज्योत्सना भाटी, पटवारी धामनोद विकास यादव द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन सात दिवस की समयावधि में कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Next Post

सिंगल यूज प्लास्टिक पर की गई कार्यवाही

Wed Jul 23 , 2025
सतना।कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद् उचेहरा में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र तथा बस स्टैण्ड में अमानक पन्नी जप्त करते हुए जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमे एक दर्जन से अधिक दुकानों […]

You May Like