
आलीराजपुर। धर्म, सेवा और प्रकृति संरक्षण का अद्भूत संगम प्रस्तुत करते हुए हनुमंत कृपा सुंदरकांड मंडल, आलीराजपुर द्वारा नगरवासीयों के लिए एक प्रेरणादायी एवं जनहितकारी पहल की गई। अच्छी वर्षा, समृद्धि, हरियाली और समस्त जनमानस के सुख-समृद्ध जीवन की मंगलकामना के साथ 501 पावन तुलसाजी के पौधे का निशुल्क वितरण भव्य रामधुन किर्तन यात्रा के साथ शुक्रवार को शाम को किया गया। 501 तुलसाजी के पौधों का निशुल्क वितरण पंचमुखी हनुमान मन्दिर से रिक्षा गाड़ी में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामदास हनुमान मन्दिर, तुलसी माता चैराहा बहारपुरा तक किया गया। पूरी यात्रा के दौरान भजन-किर्तन और जयघोष वातावरण भक्तिमय बन गया। ऐसा प्रतित हो रहा था कि मानो श्रद्धा और आस्था की वर्षा के साथ प्रकृति भी मुस्कुरा रही हो। समापन अवसर पर अतिथी सिविल सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकान्त बेड़िया ने कहा कि हनुमंत कृपा सुंदरकांड मंडल, आलीराजपुर द्वारा निःषुल्क तुलसाजी के पौधों का नगर में जो वितरण किया गया वह सराहनीय है। यह सुंदरकांड मण्डल प्रति मंगलवार व शनिवार को रात्रि में सुंदरकांड पाठ नगर में हर जगह करने के साथ-साथ अच्छी वर्षा के लिए जो कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। तुलसाजी केवल एक पौधा नही है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद, पर्यावरण और आध्यात्मिक जीवन का अमूल्य प्रतिक है। प्रत्येक परिवार तक तुलसाजी का पौधा पहुॅचाकर मंडल ने केवल हरियाली बढ़ाने का संदेष दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक संस्कारों को भी सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी कार्य किया। इस अभियान के बाद नगर मंे व आसपास भरपुर वर्षा हो, खेत-खलिहान लहलहाये व अन्न-धन की वृद्धि हो और प्रत्येक परिवार सुख, शान्ति, समृद्धि एवं आरोग्य से परिपूर्ण रहे। वितरण कार्यक्रम एवं रामधुन यात्रा में हनुमंत कृपा सुंदरकांड मंडल, के सदस्य लक्ष्मीकांत सराफ, कृष्णकान्त झंवर, सुखदेव राठौड़, यादव मामा, मुकेष राठौड़, राजेन्द्र वर्मा, ज्ञानेन्द्र चावड़ा, राजेष राठौड़, विनय तंवर, राहुल राठौड़, सुर्या राठौड़, चिराग मोदी, गिरीराज मोदी, आषिष गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितेष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
