साइकिल का एक पैडल भी भारत को फिटनेस का पावरहाउस बना रहा है: मनसुख मांडविया

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि साइकिल का एक पैडल भी भारत को फिटनेस का पावरहाउस बना रहा है।

डॉ. मांडविया ने आज यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, “इस रविवार की साइकिलिंग और भी खास है। कल देश भर में छह हजार से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए और 10 लाख से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत फिट इंडिया एक आंदोलन बन गया है। जब हम साइकिल में एक पैडल भी आगे बढ़ाते हैं, तो हम भारत को फिटनेस पावरहाउस बना रहे होते हैं। कल के योग से लेकर आज साइकिलिंग और कल के ओलंपिक दिवस तक यह फिटनेस क्रांति हर भारतीय को जोड़ रही है।”

कार्यक्रम में अभिनेत्री और हाल ही में फिट इंडिया की एंबेसडर बनीं मिया मेलजर, ओलंपियन रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी, पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, ताइक्वांडो चैंपियन रोडाली बरुआ और भारतीय अभिनेत्री मधुरिमा तुली शामिल हुई।

इसके अलावा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पंढरपुर में पांच हजार से लोगों ने खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे के साथ कुल 90 साइकिलिंग क्लबों ने हिस्सा लिया।

Next Post

'आमी डाकिनी' में अपने किरदार के लिए राची शर्मा ने ली श्रद्धा कपूर से प्रेरणा

Sun Jun 22 , 2025
मुंबई, 22 जून (वार्ता) अभिनेत्री राची शर्मा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ में अपने किरदार के लिए श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री में उनके किरदार से प्रेरणा ली है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ अपने रोमांचक और रहस्यपूर्ण कथानक से दर्शकों को बांधे […]

You May Like