चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक केबिन में फंसा, एसडीआरएफ ने बचाई जान

उत्तरकाशी, 01 नवंबर, (वार्ता) उत्तराखंड में उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन के अंदर फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विशेष बचाव तकनीक और उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बचाव दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के भीतर चालक बुरी तरह फंसा हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ कर्मियों ने आवश्यक उपकरणों और विशेष तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ की तत्परता और कुशल रेस्क्यू ऑपरेशन से हादसे में फंसे चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Next Post

लचर हुई यातायात: शहर बना अघोषित बस और टैक्सी स्टैण्ड

Sun Nov 1 , 2026
सीधी : शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्य सडक़ों से लेकर चौराहों तक, पूरा शहर इस समय एक अघोषित बस और टैक्सी स्टैण्ड में तब्दील हो चुका है। प्रशासन की उदासीनता और नियमों की अनदेखी के कारण स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को आए दिन […]

You May Like