अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर नये हमले किए

वाशिंगटन , 11 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर कई हमले किए और दक्षिणी क्षेत्र में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ वायु रक्षा प्रणाली, रडार और ड्रोन कमान एवं नियंत्रण यूनिटों को भी निशाना बनाया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने एक बयान में कहा, “कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर, सेनाओं ने बुधवार रात को ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले किए।”

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य निगरानी क्षमताओं, संचार प्रणालियों और वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया।ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं। अमेरिकी सेना सतर्क, घातक और तैयार है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बातचीत में देरी करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहा है। श्री ट्रंप के बयान के बाद, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ “कड़े” हमले करेगी।

ईरानी मीडिया ने अपनी रिपोर्टों में कहा है कि बंदर अब्बास बंदरगाह शहर, दक्षिणी ईरान के सिरिक शहर, अल्बोर्ज़ प्रांत में एश्तेहार्ड शहर के पास और कराज शहर में धमाकों की आवाज़ सुनी गई। मिनाब और मोह्र शहरों में भी धमाकों की आवाज़ सुनी गई। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के करगन शहर में अमेरिकी हमले में दो लोग घायल हो गए।

 

 

Next Post

जैकोबे थार्प ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu Jun 11 , 2026
ओरेगन (अमेरिका) 11 जून (वार्ता) अमेरिकी एथलीट जैकोबे थार्प ने 2026 एनसीएए आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप के पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के सेमी-फाइनल में 12.75 सेकंड समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। बुधवार को हुए मुकाबले में उनकी बिजली जैसी तेज दौड़ ने […]

You May Like