जमीन मकान नाम नहीं करने पर बेटे बहू ने बुजुर्ग पिता को पीटा, बड़गोंदा में केस दर्ज

इंदौर. बड़गोंदा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते बेटे और बहू द्वारा बुजुर्ग पिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जमीन और मकान अपने नाम करने से इनकार करने पर आरोपी दंपति ने लोहे के सरिए और डंडे से हमला कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फरियादी छम्मू पिता देवीसिंह निवासी ग्राम मेंण दड़ा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा लखन और बहू रुखमा काफी समय से उन पर जमीन और मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे. घटना वाले दिन जब उन्होंने साफ मना कर दिया, तो दोनों आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे. विवाद बढ़ने पर लखन लोहे का सरिया लेकर आया, जबकि रुखमा ने लकड़ी का डंडा उठा लिया. दोनों ने मिलकर छम्मू पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की. हमले के दौरान बुजुर्ग जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपियों ने नहीं सुना. घटना के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि संपत्ति उनके नाम नहीं की, तो जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी लखन और रुखमा के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

फिर शुरु हुई ट्रैक्टर ऋण घोटाले की जांच

Tue May 5 , 2026
सीधी । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी की शाखा गांधी ग्राम में 124 ट्रैक्टर ऋण घोटाले की कलेक्टर के आदेश पर जांच टीम गठित हुई है। टीम गठित होने के बाद टै्रक्टर की जांच फिर शुरु हुई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी की शाखा गांधीग्राम में 124 ट्रैक्टर ऋण […]

You May Like