
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60वां पुण्य स्मृति दिवस आज मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर उनकी याद में ब्रह्ममुहूर्त से देर रात तक योग-तपस्या का दौर जारी रहा। वहीं ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय केंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज एवं पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र सहित ग्वालियर के अन्य सभी केन्द्रों पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्थानीय केंद्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मम्मा के जीवन की विशेषताएं साझा करते हुए पुष्पांजली अर्पित की।
केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने बताया कि वर्ष 1919 में अमृतसर के साधारण परिवार में मम्मा का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम ओम राधे था। जब आप ओम की ध्वनि का उच्चारण करती थीं तो पूरे वातावरण में गहन शांति छा जाती थी, इसलिए भी आप ओम राधे के नाम से लोकप्रिय हुईं। इस अवसर पर बीके आदर्श दीदी, बीके सुधा दीदी, बीके ज्योति बहन, बीके मंजरी बहन, बीके चेतना बहन, बीके सोनिया बहन, बीके प्रहलाद भाई, बीके राधा बहन, बीके पूनम बहन, बीके डॉ गुरचरण सिंह, बीके पवन, बीके जीतू, बीके नरेश, बीके महेश, बीके अर्चना आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
