पिता और दो पुत्रों सहित पांच को आजीवन कारावास

भेड़ाघाट क्षेत्र के एक परिवार पर हमला कर हत्या करने मामला
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक अजजा वर्ग के परिवार पर प्राणघातक हमला कर एक युवक की हत्या करने के आरोपी पिता, दो पुत्र सहित पांच को अदालत ने दोषी करार दिया है। एससी एसटी के विशेष न्यायाधीश गिरीश दीक्षित की अदालत ने पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास व दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम पथरौरी निवासी अजजा वर्ग के ठाकुर परिवार के सदस्यों पर 11 जून 2022 की शाम को जानलेवा हमला हुआ था। उक्त हमले में करन ठाकुर की मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में कल्लू पटेल, उसके पुत्र शुभम उर्फ शिवम और सत्यम पटेल, नीलेश पटेल, राहुल पटेल और भगवती बाई पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अदालत के समक्ष चालान पेश किया था। सुनवाई दौरान आरोपी भगवती बाई के खिलाफ आरोप साबित न होने पर अदालत ने उसे दोषमुक्त करते हुए शेष आरोपियों को उक्त सजा सुनाई। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कृष्णा प्रजापति ने पैरवी की।

Next Post

20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का करें भुगतान

Mon Jan 27 , 2025
हाईकोर्ट ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मियों को दी राहत जबलपुर: हाईकोट जस्टिस द्वारिकाधीश बसंल की एकलपीठ ने 80 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मियों के हक में राहतकारी आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत 90 दिन के भीतर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही एरियर्स व ब्याज […]

You May Like