बगदरा घाटी में बस पलटी, डेढ़ दर्जन बाराती घायल

सतना :जिले के चित्रकूट क्षेत्र की बगदरा घाटी में बुध्रवार की शाम हुए सडक़ हादसे में डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए. जिसमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है. बारातियों से भरी बस उप्र के रैपुरा से रीवा की ओर लौट रही थी. घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस द्वारा घटना के कारण की जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के चित्रकूट जिले के रैपुरा कुई करौंदी गांव के रैदास परिवार के यहां वैवाहिक आयोजन था. जिसके चलते परिवार सहित रिश्तेदार व गांव के कई लोग बारात लेकर रीवा जिले में गए थे.

इसी कड़ी में बुधवार को बारात रीवा से चित्रकूट की ओर लौट रही थी. बताया गया कि बुधवार की शाम लगभग 5 बजे बरातियों से भरी बस क्र. एमपी 17 पी 0515 जैसे ही बगदरा घाटी की ढलान की ओर बढ़ी वैसे ही चालक ने नियंत्रण खो दिया. देखते ही देखते बस लहराते हुए पलट गई. घटना इतनी तेजी से हुई कि यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार शुरु हो गई. इसी दौरान वहां से होकर गुजर रहे कुछ वाहन सवार लोगों की नजर पलटी हुई बस पर पड़ी.

लिहाजा फौरन ही घटना की सूचना डायल 112 को दी गई. घटनी की गंभीरता को देखते हुए चित्रकूट और मझगवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा फौरन ही घायलों को उपचार के लिए जानकीकुण्ड स्थित सद्गुरु चिकित्सालय भेजा गया. जहां पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुुरु हुआ. चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से 3 अधिक चोटिल हैं. जिसे देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. बताया गया कि घायलों में से एक को गैस्पिंग स्थिति में चिकित्सालय लाया गया. वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए घटना के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है. प्रथत दृष्ट्या बस की कमानी टूट जाने के कारण दुर्घटना होना सामने आ रहा है.
ये पहुंचे अस्पताल
बस पलटने के कारण जिन घायलों को उपचार के लिए जानकीकुण्ड चिकित्सालय लाया गया उनमें कुई करौंदी रैपुरा निवासी मैकू लाल 40, शिवपूजन रैदास 21, पूजा देवी 17, ननकू रैदास 45, दिनेश कुमार 25, पूनम देवी 16, रजुआ रैदास 40, रामविशाल 80, पूनम 15, इंद्रजीत रैदास 16 और रजनीश सम्मिलित हैं. वहीं रमटेकवा निवासी शिवलखन विश्वकर्मा 45, इटवा निवासी छेदीलाल 62, भैरमपुर निवासी धर्मराज रैदास 30 और रामनगर निवासी अमरजीत रैदास 16 वर्ष को भी उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया

Next Post

चोरी करने वाले युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा

Thu May 7 , 2026
इछावर। तहसील के ग्राम दीवडिय़ा में मंगलवार रात ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई. गांव के लोगों ने मौके पर दो बदमाशों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ बदमाश गांव के मांगलिक भवन में […]

You May Like