नारायणगंज में सूने मकान में लगी भीषण आग

मंडला। विकासखंड नारायणगंज के टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुखराम में गुरुवार रात्रि एक सूने मकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान के अंदर रखा सारा कीमती और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी अनुसार ग्राम सुखराम निवासी सिंगराम धूमकेती पिता बड़कू धूमकेती के मकान में देर रात्रि आगजनी की घटना घटित हो गई। इस घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम के माध्यम से निवास और मंडला मुख्यालय से दमकल वाहनों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

इस आगजनी की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Next Post

खेतों में जलभराव से किसान परेशान, ख़ौंप गांव में भारी बारिश से तालाब उफना

Fri Oct 17 , 2025
छतरपुर। तहसील क्षेत्र के ख़ौंप गांव में लगातार हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गांव के मुख्य तालाब में पानी भरने से उसका जल स्तर बढ़ गया और पानी खेतों में घुस गया। इससे आसपास की फसली जमीन बुरी तरह डूब गई है। स्थानीय किसान भूपेंद्र ने बताया […]

You May Like