पुल के नीचे पानी में युवक के डूबने की आशंका, दूसरे दिन भी जारी रेस्क्यू अभियान

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 43 हिर्रवाह निवासी रामजतन साकेत (उम्र लगभग 40 वर्ष) के पुल के नीचे पानी में डूबने की आशंका से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजतन साकेत देर शाम पुल के समीप स्थित एक दुकान पर गुटखा लेने गए थे। इसी दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा उन्हें पुल के नीचे पानी में जाते हुए देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। देर रात होने के कारण तत्काल व्यापक रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय लोगों द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया। आज सुबह से पुनः रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

रामजतन साकेत अपने परिवार के प्रमुख सदस्य थे। उनके परिवार में पांच भाई, दो बहनें और तीन पुत्र हैं। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं और रेस्क्यू अभियान के शीघ्र सफल होने की उम्मीद जता रहे हैं। मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं तथा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्थानीय लोगों द्वारा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर ध्यान दिलाया गया है।

Next Post

दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri Jan 2 , 2026
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उनाव रोड स्थित रामराज फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल दतिया और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में […]

You May Like