सीएम डॉ. यादव पटना में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नीतीश कुमार और उनके सहयोगी मंत्रियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पटना में आयोजित बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री तथा सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा द्वारा उप मुख्यमंत्री और अन्य सदस्यों द्वारा मंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र उत्थान और ‘विकसित बिहार’ बनाने के संकल्प को नई गति व ऊर्जा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ समर्पित रहेगी।

Next Post

कूनो से खुशखबरी, भारतीय चीता मुखी ने 5 शावक जन्मे

Thu Nov 20 , 2025
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से आज गुरुवार को फिर से खुशखबरी आई है. यहां पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है. भारत में ही जन्मी 33 महीने की मादा चीता मुखी का मां बनना ‘चीता प्रोजेक्ट’ की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शावकों के […]

You May Like