
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनार नदी के बड़े पुल से गिरे युवक का शव आज दूसरे दिन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सोमवार की देर शाम बाछलौन निवासी राजेश पिता दामोदर कुशवाहा उम्र 17 वर्ष 4 माह मोटर साइकिल से घर से निकला था जो कि चनौआ हायर सेकेंडरी स्कूल मे कक्षा 11 वी मे अध्ययनरत था। सुनार नदी के बडे पुल पर ही उसकी मोटर साइकिल चाबी लगी मिली। जैसे ही नदी मे युवक के गिरने की आवाज सुनाई दी तो प्रत्यक्षदर्शियो ने पुलिस को सूचना दी। मगर रात के अंधेरे के कारण नदी मे गिरे युवक राजेश का पता नही लगाया जा सका। आज मंगलवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग शुरू की और कुछ ही दूरी से युवक का शव बरामद कर लिया। परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनो को सौंप दिया गया।
