इंदौर में चूहे काटने की घटना पर सख्ती, जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू

भोपाल। इंदौर में अस्पताल में चूहे काटने की घटना को लेकर सरकार सख्त हो गई है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक कर कार्रवाई की समीक्षा की और कहा कि दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में स्वच्छता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी और एमडी मयंक अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव सहित चार चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं सहायक अधीक्षक डॉ. मुकेश जायसवाल और चार नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया है। नर्सिंग अधीक्षक मार्गरेट जोसफ को पद से हटाया गया है और नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राठौर का स्थानांतरण कर दिया गया है।

Next Post

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 134 शिकायतें, कई मामलों का हुआ मौके पर समाधान

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने […]

You May Like