मनोहर धाकड़ ब्लैकमेल केस में एक्सप्रेस वे के पांच कर्मचारियों पर FIR 

भानपुरा। आज भानपुरा थाने में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नेता मनोहर लाल धाकड़ के आपत्तिजनक वीडियो प्रकरण में 8 लाइन कंट्रोल रूम के पांच कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई। इन पर ब्लैकमेलिंग कर एक लाख रुपये मांगने और 20,000 रुपये लेने का आरोप है। आरोपियों में अजय मीणा, कमलेश मेघवाल, रोहित माली, बने सिंह और सांवरलाल शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया। अजय की मां ने थाने पहुंचकर बेटे को बेगुनाह बताते हुए अस्पताल की पर्ची सौंपी और झूठा फंसाने की बात कही। इस मामले में पहले तीन कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जा चुका है।

Next Post

कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल

Sat Jun 14 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार महिला की मौत हो गई है जो ससुर के साथ उपचार के लिए दमोह जा रही थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रहली के वार्ड नंबर-9 निवासी श्रीमती चंचला […]

You May Like