वेलिंग्टन 01 मई (वार्ता) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को कहा कि सफेद गेंद कप्तान मिचेल सैंटनर कंधे में लगी गंभीर चोट के कारण कम से कम एक महीने के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहेंगे। आज यहां न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि सैंटनर को ग्रेड थ्री एसीएल कंधे की चोट है, जिससे वह आयरलैंड के एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
सैंटनर को 23 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए फील्डिंग करते समय कैच लेने के प्रयास में कंधे पर चोट लगी थी। उनका सिर भी जमीन पर टकरा गया था जिसके बाद मुम्बई इंडियंस ने उनके कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर शार्दुल ठाकुर को बुलाया। बाद में उन्हें ड्रेसिंग रूम में कंधे पर आइस-पैक के साथ देखा गया। ऑलराउंडर सैंटनर घर वापस आ गए और उनकी जगह मुम्बई इंडियंस में एक और लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने ले ली। सीजन से पहले, महाराज ने कुल दो आईपीएल गेम खेले थे, और 75 लाख की फीस पर मुम्बई इंडियंस में शामिल हुए थे।
