इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को नवनिर्मित अटल सड़क के साथ मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक माह में क्या-क्या निर्माण कार्य करेंगे? उसकी योजना बनाने के निर्देश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोडने वाली सड़क अटल पथ का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण, अटलजी की प्रतिमा स्थापना स्थल तथा 55 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो के शुभारंभ समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इसके अलावा आयुक्त ने गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक तथा जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक निर्माणधीन मास्टर प्लान सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने व वर्षाकाल के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने गुटकेश्वर मंदिर सड़क निर्माण में एक माह क्या-क्या काम करेंगे? इसकी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
