वारासिवनी में 25 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बिस्तरों का सिविल अस्पताल

बालाघाट। वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों वाला नवीन सिविल अस्पताल निर्माणाधीन है। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल ने एसडीएम कार्तिकेय जयसवाल, बीएमओ डॉ. सत्यम शर्मा और ठेकेदार अनूप शर्मा के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में वारासिवनी सिविल अस्पताल 49 बिस्तरों का है, जहाँ 120 से अधिक गाँवों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। सीमित बिस्तरों के कारण मरीजों को जिला अस्पताल तक जाना पड़ता है। वर्षों से 100 बिस्तरों के अस्पताल की मांग की जा रही थी, जिस पर अब कार्य प्रारंभ हो गया है। विधायक पटेल और एसडीएम जयसवाल ने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावश्यक वृक्ष कटाई न करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा। विधायक ने बताया कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है, जिन्होंने शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

Next Post

वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन का ट्रायल

Thu Oct 9 , 2025
बालाघाट। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिता वॉलीबॉल, कुश्ती एवं बैडमिंटन के लिए आज ट्रॉयल चयन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बालाघाट, लालबर्रा एवं भरवेली के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को खेल के मैदान उकेरा जिससे की वे आगामी जिला स्‍तरीय प्रतियोगिता […]

You May Like