
ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 17 जुलाई को होने वाले चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर ताल ठोकते हुए पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज मंगलवार की शाम माधव मंगलम गार्डन में एक भीड़ भरी सभा में उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस ने इस बार प्रवीण अग्रवाल का टिकट काट दिया है।
