
ग्वालियर। केंद्रीय जेल ग्वालियर के पूर्व प्रभारी अधीक्षक विदित सिरवैया पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रिसपाल बघेल ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से रिसपाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जेल ग्वालियर के पूर्व प्रभारी अधीक्षक विदित सिरवैया द्वारा उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। रिसपाल बघेल ने पूर्व प्रभारी अधीक्षक पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या निकल कर सामने आता है।
