जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत खिन्नी मोहल्ला दमोहनाका में आज एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथ पैर बांधकर हत्या की गई है। पुलिस मर्ग कायम का छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती मीना चौधरी 55 वर्ष निवासी खिन्नी मोहल्ला दमोहनाका ने सूचना दी कि आज सुबह लगभग 7 बजे उसकी भाभी लक्ष्मी चौधरी ने उसे फोन पर बताया कि जल्दी घर आओ बाई हीराबाई की मौत हो गयी है, तो वह तुरंत अपनी मां के घर पूजा स्टील के बाजू से दमोहनाका रोड़ जाकर देखी उसकी मां श्रीमती हीराबाई उम्र 70 वर्ष जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
