जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत केवलारी फाटक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में दामाद और सास को चोटेंं आ गई। वहीं हाईवा चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मनोज गोटिया 30 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया (तेवर) भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
ससुराल ग्राम लमती अपनी ससुराल से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमसी 4640 से अपनी सास हरछठ बाई कोल उम्र 55 वर्ष निवासी लमती केा लेकर ग्राम टिकरिया गमी में जा रहा था लगभग 10 बजे ग्राम केवलारी फाटक के पास पहुॅचा तभी पीछे से हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 8482 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे उसके सीना कमर एवं सास के हाथ में हाईवा का चका चढ़ जाने से चोट आयी है।
