भोजशाला विवाद में नया मोड़ः सुनवाई सोमवार तक टली

इंदौर: धार भोजशाला परिसर से जुड़े बहुचर्चित विवाद में शनिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने नया सिविल सूट दायर कर मामला और गहरा कर दिया. समयाभाव के चलते सुनवाई अधूरी रही, अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी.डबल बेंच के समक्ष हुई सुनवाई में कमाल मौला मस्जिद कमेटी की ओर से एडवोकेट अशहर वारसी ने पैरवी करते हुए भूमि के टाइटल, कब्जे और धार्मिक अधिकारों को लेकर विस्तृत पक्ष रखा.

साथ ही सिविल सूट की मेंटेनेबिलिटी यानी उसकी कानूनी स्वीकार्यता का मुद्दा भी कोर्ट के सामने उठाया गया. मामले में एडवोकेट पूर्वी असाटी ने बताया कि कई अहम बिंदुओं पर अभी बहस बाकी है, जिन्हें अगली सुनवाई में विस्तार से रखा जाएगा.सोमवार को मुस्लिम पक्ष सिविल सूट की आवश्यकता, उसके कानूनी आधार और धार्मिक अधिकारों से जुड़े तर्क पेश करेगा. इधर, इसी विवाद से जुड़ा एक सिविल मामला धार जिला कोर्ट में पहले से लंबित है, जिस पर 10 मई को सुनवाई तय है. भूमि संबंधी मामलों में जिला अदालत का अधिकार क्षेत्र होने के कारण यह पहलू भी अहम बना हुआ है. भोजशाला विवाद पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है. अब हाईकोर्ट में नए सिविल सूट की एंट्री के बाद इस मामले की सुनवाई और व्यापक होने के संकेत मिल रहे हैं.

Next Post

टी-शर्ट कारोबार के नाम पर करोड़ों की ठगी

Sun Apr 19 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में टी शर्ट और रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बड़ी कंपनियों और धार्मिक संस्थान के नाम पर निवेश का लालच देकर कई लोगों से रकम ली. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू […]

You May Like