भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक सम्मान समारोह कल, विधानसभा अध्यक्ष तोमर होंगे मुख्य अतिथि

ग्वालियर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रमिक दिवस विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों का सम्मान समारोह 17 सितंबर को राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय मेला रोड पर आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भदौरिया और संभागीय प्रभारी राजन नायर ने पत्रकारवार्ता में दी।

विभाग प्रमुख भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि इस दो सत्रीय कार्यक्रम में सबसे 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से योग एवं उनके आहार बिहार कार्यक्रम की जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी अध्यक्षता करेंगे। वहीं एडीपीसी सर्वेश दीक्षित योग प्रभारी दिनेश चाकणकर, जिला खेल अधिकारी आरके सिंह एवं अन्य योग पर चर्चा करेंगे। वहीं दंत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पृथ्वीराज सिन्हा एवं उनकी टीम द्वारा श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनाने तथा उसके लाभ को बताया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री एवं संभागीय प्रभारी राजन नायर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विभाग प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे ग्वालियर जिले से लगभग एक हजार से अधिक मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि पदाधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के श्रमिक कैलाश रजक एवं नेपाल सिंह जाटव, जेसी मिल के 70 वर्षीय श्रमिक मंगल सिंह भदकारिया, जैविक कृषि एवं खाद को बढ़ावा देने वाले रमेश सिंह कुशवाह, भारतीय मजदूर संघ को सहयोग करने वाले कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव एवं कंट्रोलर अनिल सक्सैना, भारतीय मजदूर संघ की रीढ का निर्वाह करने वाले अमृत सिंह सिकरवार तथा स्काउट एवं गाइड की बच्चियां जिन्हें अभी अभी राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त हुआ है. गाइड कविता राजे एवं कुमारी सुमन केन को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हजीरा, फूलबाग तथा मुरार से रैली के रूप में कार्यकर्ता कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश राठौर, जिला मंत्री पुष्पराज सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष गोविंद यादव, विजय राठौर, जसविंदर सिंह, धीरज शर्मा, भारत सिंह गुर्जर, सह मंत्री प्रदीप दीक्षित, हरीश राठौर आदि उपस्थित थे।

 

Next Post

स्कूल में साइबर सुरक्षा व सेफ्टी पर जागरूकता सत्र आयोजित

Tue Sep 16 , 2025
भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विद्यालय में विद्यार्थियों को सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में शाहपुरा थाने से कांस्टेबल प्रवीण चौहान ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान […]

You May Like