मोबाइल चोरी और गुम होने पर घबराएं नहीं, संचार साथी पर करें तुरंत रिपोर्ट

भोपाल। मप्र एलएसए भोपाल के अपर महानिदेशक दूरसंचार रामजी तिवारी ने गुरुवार को मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारियां साझा की. उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग राज्य में दूरसंचार सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि दूरसंचार सुरक्षा एवं नागरिक जागरूकता के क्षेत्र में ‘संचार साथी पोर्टल’ नागरिकों को कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. इसके माध्यम से नागरिक अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, खोए या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट सीईआईआर पर दर्ज कर सकते हैं, मोबाइल हैंडसेट की सत्यता जांच सकते हैं. साथ ही संदिग्ध या स्पैम कॉल और एसएमएस की रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

विभाग द्वारा ‘फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर’ प्रणाली शुरू की गई है, जिसके माध्यम से बैंकों, यूपीआई प्रदाताओं और अन्य वित्तीय संस्थानों को साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों की पहचान करने में सहायता मिल रही है. इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश में दूरसंचार विभाग, कानून प्रवर्तन एजेंसियों एवं सेवा प्रदाताओं की एक संयुक्त टास्क फोर्स गठित की गई है.

 

Next Post

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर औचक निरीक्षण

Fri Aug 29 , 2025
बनखेड़ी। गणेश उत्सव के मद्देनज़र थाना प्रभारी विजय सनस ने अपनी टीम के साथ बनखेड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैन चौराहे पर खड़े वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसी क्रम में बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों को सड़क पर वाहन खड़े न […]

You May Like