सतना:पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा उनके थाना क्षेत्र में स्थित बैंको की चैकिंग की गई।
बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही बैंक के आस पास अनावश्यक खड़े लोगों/ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हे हटाया गया।
बैंक के अंदर उपस्थित लोगों से चर्चा कर उन्हे बदमाशों द्वारा धोखाधड़ी से पैसे ऐंठने के वर्तमान में प्रचलित तरीकों से अवगत कराते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अंजान व्यक्ति की मदद लेने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसके साथ ही सायबर अपराधों के सम्बंध में जानकारी देते हुए अपने गोपनीय दस्तावेज, मोबाईल का पिन/पासवर्ड किसी से शेयर न करने की सलाह दी गई।
