नशे में धुत युवक का उत्पात, आधा दर्जन कारों में की तोड़फोड़

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पांडे चौक के पास आज सुबह 10:00 बजे नशे में चूर एक युवक ने उपद्रव मचाते हुए आधा दर्जन कारो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक रोहित लारिया नशे में धुत होकर पहुंचा और कारो में तोड़फोड़ की है। युवक द्वारा मचाए गए उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ की जा रही है।

Next Post

मोदी करें सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता : कांग्रेस

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आज शाम आयोजित सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और पूरा देश एकजुटता के साथ इस हमले का करारा जवाब देगा। पार्टी ने कहा […]

You May Like