दिल दहला देने वाली घटना: लकड़बग्घे के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, हाथ से अलग हुई कलाई

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया गांव में आज दिन शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शौच क्रिया के लिए घर से बाहर गई एक महिला पर अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। हमले में महिला की एक हाथ की कलाई पूरी तरह से कटकर अलग हो गई, वहीं पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानकुमार विश्वकर्मा पति सिंह लाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी अमिलिया, सुबह घर के पास शौच के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे लकड़बग्घे ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक लकड़बग्घा उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है। इस घटना ने एक बार फिर शासन के ओडीएफ खुले में शौच मुक्त अभियान की हकीकत उजागर कर दी है। कागजों में भले ही नगर निगम और ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया हो, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि शहरी और ग्रामीण अंचलों में आज भी बड़ी संख्या में लोग शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्य जीवों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ गांवों में शौचालय निर्माण और उनकी उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। पुलिस ने मामले की सूचना लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

6 बदमाश जिलाबदर, 12 को थाना हाजिरी का आदेश

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 18 शातिर बदमाशों के खिलाफ रासुका के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए है. इनमें से 6 कुख्यात बदमाशों को तड़ीपार जबकि 12 […]

You May Like

मनोरंजन