NH: सीधी-सिंगरौली सड़क के बरगवां-गोरबी मार्ग पर जानलेवा गड्ढे

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली एनएच सड़क मार्ग की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। बार-बार निर्माण में लगी कंपनी हाथ खड़े कर मशीन लेकर वापस चली जाती है।

बीते वर्ष दिसंबर में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर आश्वासन दिया था कि 90 प्रतिशत सड़क का निर्माण जून माह तक कर लिया जाएगा। इसके लिए वह हर माह के अंतिम सप्ताह में सड़क का निरीक्षण करने आने वाले थे। लेेकिन वह भी नहीं आए। इस मार्ग पर हो रहे जानलेवा गड्ढों की मरम्मत करनी भी प्रशासन जरूरी नहीं समझता। आलम यह है की अकेले सिंगरौली-बरगवां मार्ग पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। गोरबी-बरगवां मार्ग पर कसर के समीप एवं ग्राम नौढ़िया में निर्माणाधीन पुल के समीप गड्ढे इतनी खतरनाक स्थिति पर पहुंच गए हैं की कभी भी कोई हादसा घट सकता है। बीते दिन मंगलवार को नौढ़िया के इसी गड्ढे में एक यात्री बस भी फंस गई थी। जिस कारण यात्रियों को मजबूरन उतरकर दूसरे वाहन से जाना पड़ा। वहीं सिंगरौली-गोरबी मार्ग के बीच परेवा नाला पर खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन जाम की स्थिति निर्मित रहती है। इस चढ़ाई पर कोयला लदे वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। कुछ ऐसा ही हाल सिंगरौली-औड़ी मार्ग पर चटका का है, जहां शमशान घाट के पास की सड़क दयनीय स्थिति पर है। इस मार्ग पर निर्मित पुल को खोला नही जा सका, जिस कारण वाहनों को टूटे सड़क से जाने को मजबूर होना पड़ता है। बीते वर्षों में भी खस्ताहाल सड़क को देख प्रशासन द्वारा गिट्टी और मुरूम डलवाकर चलने योग सड़क बनाने का प्रयास किया जाता रहा है, पर इस बार ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा। जिससे लोगों में आक्रोश है। अगर इन मार्गों को समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Post

खुरई में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा कल

Wed May 21 , 2025
सागर। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और त्याग के सम्मान में खुरई विधानसभा के विधायक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 मई, गुरूवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। भाजपा खुरई नगर, धनौरा एवं खुरई ग्रामीण के मण्डल अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस […]

You May Like