खुरई में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा कल

सागर। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और त्याग के सम्मान में खुरई विधानसभा के विधायक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 22 मई, गुरूवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

भाजपा खुरई नगर, धनौरा एवं खुरई ग्रामीण के मण्डल अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों से अपरान्ह 4 बजे खुरई के महाकाली टीनशेड में उपस्थित होने की अपील की है। जहाँ से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी, जो खुरई के मुख्य बाजार, झंडा चौक, परसा चौराहा होते हुए तहसील कार्यालय के पास स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सम्पन्न होगी। जहाँ पर क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

Next Post

दानापुर ट्रेन के यात्रियों से स्टेशन पर लूट

Wed May 21 , 2025
जबलपुर। दानापुर बिहार से चलकर मुम्बई जा रहे दो यात्रियों के साथ मंगलवार की रात जबलपुर स्टेशन पर लूट हो गई। लुटेरों ने 7 हजार रुपये नकदी और मोबाइल छीन लिया है। लूट की इस घटना को अंजाम देने वालों में 1 महिला सहित तीन पुरुष शामिल थे। लूट का […]

You May Like

मनोरंजन