दानापुर ट्रेन के यात्रियों से स्टेशन पर लूट

जबलपुर। दानापुर बिहार से चलकर मुम्बई जा रहे दो यात्रियों के साथ मंगलवार की रात जबलपुर स्टेशन पर लूट हो गई। लुटेरों ने 7 हजार रुपये नकदी और मोबाइल छीन लिया है। लूट की इस घटना को अंजाम देने वालों में 1 महिला सहित तीन पुरुष शामिल थे। लूट का शिकार हुए पीड़ित पवन कुमार झा एवं रणधीर कुमार झा ने बताया कि वे विंध्याचल के रहने वाले हैं और दानापुर ट्रेन की जनरल बोगी में सवार होकर मुम्बई की ओर जा रहे थे। तभी रात में लगभग 10:30 बजे जब ट्रेन प्लेटफार्म के आउटर पर रुकी तो एक महिला व तीन पुरुषों ने उनकी जेब में रखे 7 हजार रुपये व एंड्रायड मोबाइल छीन लिया और ट्रेन से उतरकर भाग गए। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो उन्होने जीआरपी के एक सिपाही को बताया तो सिपाही मदद करने की बजाय उल्टा गाली देना लगा। पीड़ितों ने बताया कि उनके द्वारा जीआरपी थाना में शिकायत दे दी गई है।

Next Post

ट्रकों में भिड़ंत, तीन गंभीर, लगा लंबा जाम

Wed May 21 , 2025
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में बुधवार शाम भिड़ंत हो गई। हादसे मेें तीन लोग घायल हुए है। हादसे से दोनों वाहनों के जहां परखच्चे उड़ गए तो वहीं जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को अलग कराया जा रहा […]

You May Like