इंदौर: पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के यहां 15 अक्टूबर को की गई सर्च कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने आगे की विवेचना को गति दे दी है. जांच में शनिवार को आरोपी को शेष दो बैंक लॉकर खुलवाने के लिए नोटिस तामील कराया है.
आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के अधिकारियों द्वारा दी गई अधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्च के दौरान बरामद दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है. प्रारंभिक विवेचना में कई बैंक खातों और संपत्तियों के दस्तावेज मिलने के बाद अब टीम बैंक लॉकरों की जांच पर ध्यान केंद्रित कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि लॉकरों से बरामद वस्तुओं और दस्तावेजों का मूल्यांकन कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, विवेचना जारी है.
