DAVV में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर हंगामा

इंदौर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय DAVV में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार 18 अगस्त 2026 को जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्रों ने IPS कॉलेज से साइकिल रैली निकालकर विश्वविद्यालय मुख्यालय तक मार्च किया। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे छात्र हितों की अनदेखी हो रही है।

प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा, जिसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच मुख्य गेट पर झूमाझटकी हुई और गेट तोड़े जाने की सूचना है।

सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर मध्यम बौछारें पड़ने का जताया अनुमान

Wed Aug 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली में बुधवार को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहा, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक […]

You May Like