ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं होगी: एसपी

जबलपुर: पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई होगी। ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कथित फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक मेें कहीं है। सोमवार को कलमवीर संघर्ष संगठन के नेतृत्व में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर फर्जी पत्रकारिता के विरुद्ध जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामलों की शिकायतें बढ़ी हैं जिनमें कुछ लोग बिना वैध मान्यता, पंजीकरण अथवा अधिकृत समाचार संस्थानों से जुड़े बिना स्वयं को पत्रकार बताकर विभिन्न स्थानों पर प्रभाव जमाने का प्रयास करते हैं। अवैध वसूली भी कर रहे है। फर्जी पत्रकारों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सृजन शुक्ला के प्रयास पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद शेकटकर, प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक संजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यजीत यादव, प्रदेश सचिव सुधीर खरे, वरिष्ठ पत्रकार परितोष वर्मा, हर्षित चौरसिया आदि उपस्थित रहे ।

Next Post

युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लूटी अस्मत

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में पड़ोसी किशोर ने पहले तो युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर डरा- धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्ष पीडि़ता की कुछ समय पहले पहचान पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्ष किशोर से हुई थी। किशोर […]

You May Like