सतना:दुरंतो एक्सप्रेस में सतना स्टेशन से ट्रेन में टीटीई एमके पोदर चढ़े और जांच करते हुए एसएलआर (सेकंड क्लास, लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन) तक पहुंच गए.यहां पहले से मौजूद गार्ड (ट्रेन मैनेजर) जगदीश प्रसाद से टिकट जांच को लेकर बहस शुरू हो गई.
दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि गाली गलौज भी शुरू हो गई। इसी बात पर गार्ड भड़क गए। ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो गार्डों ने अपने साथी बुला लिए और TTE को थप्पड़ बरसाए। रेलवे ने मामले की जांच शुरू की।
