रामफोसा ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर यूरोपीय नेताओं से बातचीत की

जोहान्सबर्ग, 24 अगस्त (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शनिवार को रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने रविवार को दी।

यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और कई अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ आयोजित बैठकों के बाद हुई है।

राष्ट्रपति भवन ने कहा कि श्री रामफोसा ने श्री ज़ेलेंस्की, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से बातचीत की।

श्री रामफोसा ने पिछले सप्ताह श्री पुतिन द्वारा श्री ट्रम्प के साथ बैठक के बाद की जानकारी उन्हें दिये जाने की भी सराहना की।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता विन्सेंट मैग्वेन्या ने कहा, “, यूरोपीय नेताओं ने खुले रूप से अपने दृष्टिकोणों को साझा किया, संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के साथ बातचीत में दक्षिण अफ्रीका की भूमिका की सराहना की और राष्ट्रपति रामफोसा के रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।”

प्रवक्ता मैग्वेन्या ने कहा कि श्री रामफोसा आने वाले दिनों में अन्य यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे और राष्ट्रपति ने सभी पक्षों से यूक्रेन और रूस के बीच शांति बहाल करने दिशा में काम करने की गति को बनाए रखने का आग्रह किया।

श्री मैग्वेन्या ने कहा, “राष्ट्रपति रामफोसा ने युद्ध को समाप्त करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता का संकेत देने के लिए रूस, यूक्रेन और अमेरिका के नेताओं के बीच द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकें आयोजित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।”

 

Next Post

चंदन नगर क्षेत्र में शराबियों में हुआ विवाद, युवक की पिटाई

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर: चंदन नगर इलाके की एक वाइन शॉप पर पानी की बोतल को लेकर शराब पी रहे युवकों में विवाद हो गया. मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया और एक युवक घायल हो गया, घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.घटना […]

You May Like

Play sound